राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन 28 - 06 - 2024 || अध्यात्म का प्रसाद || ✒️रिपोर्ट नेहासिंह✨👇✨ KKP MEDİA NETWORK📡

             राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन
                     28 - 06 - 2024
                       || अध्यात्म का प्रसाद ||



=================================

 
🌞       जीवन में स्वार्थपरता की संकीर्ण गलियों से सर्वमंगलता की विराटता के राजपथ की यात्रा ही आध्यात्मिक यात्रा है।स्वयं की चिंता को त्यागकर स्वयंभू के चिंतन का नाम ही अध्यात्म है और स्वयं के कष्टों का विस्मरण कर सबके कष्टों के निवारण की यात्रा ही वास्तविक आध्यात्मिक यात्रा है।अध्यात्म कायरों और अकर्मण्यों का मार्ग नहीं अपितु कायरता और अकर्मण्यता का त्याग करने वालों का मार्ग है। 

  🌞    प्रायः लोगों की दृष्टि में अध्यात्म का अर्थ वह मार्ग है जहाँ से कायर लोग अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहते हैं।अध्यात्म का अर्थ छोटी जिम्मेदारियों से बचना तो नहीं लेकिन सामान्य जिम्मेदारियों को त्यागकर एक बड़ी जिम्मेदारी उठाने का साहस करना अवश्य है।सबके लिए जीना, सबके बनकर जीना और मैं से ऊपर उठकर सबके मंगल का चिंतन ही अध्यात्म का प्रसाद है।

Comments

Popular posts from this blog

*KKP...अभिनेता सनी देओल की नई एक्शन फिल्म जाट को मिली-जुली समीक्षाएं*/रिपोर्ट छोटेलाल शर्मा

*KKP...मायावी नगरी मुंबई की सड़क कंक्रीटीकरण परियोजना 31 मई को पूरी होगी*/रिपोर्ट छोटेलाल शर्मा

*Short...ट्रम्प के टैरिफ आर्थिक चिंताओं और AI की भागीदारी को दर्शाते हैं*/रिपोर्ट छोटेलाल शर्मा