चिराग़ मोदी सरकार के हनुमान बनके आये है : कहा पत्रकार हार्दिक हुंडियाने, चिराग़ के पीछे दीवानी टी वी जगत की हीरोइन कौन ?/रिपोर्ट नेहासिंह
चिराग़ मोदी सरकार के हनुमान बनके आये है : कहा पत्रकार हार्दिक हुंडियाने, चिराग़ के पीछे दीवानी टी वी जगत की हीरोइन कौन ?/रिपोर्ट नेहासिंह
【मुंबई】चिराग़ के साथ मेरे तीन घंटे का सफ़र एक याद गार पल बन गया था ये बात कहते हुये वरिष्ठ पत्रकार हार्दिक हुंडिया ने कहा की चिराग़ पासवान आज राजकीय जगत में चिराग़ की तरह रोशनी दे रहा है । एक बार फ़िल्म जगत में अपना नसीब जमाने आये चिराग़ का नसीब राज जगत में ग़ज़ब का चमक गया है । पिता राम विलास पासवान की तरह चिराग़ भी मिलनसार है । मूजे चिराग़ और राम विलास पासवान दोनों को मिलने का मौक़ा मिला है । जोधपुर दैनिक भास्कर संपादक ओम गौड़ ने जब हिरण का शिकार करने वाले फ़िल्म अभिनेता सलमान की खबर बहुत ही बारिकाई से दैनिक भास्कर में प्रकाशित की थी । ओम गौड़ को मुंबई में हीरा मानेक अख़बार की और जीव दया सम्मान से वरिष्ठ राज नेता राम विलास पासवान के हाथों से सम्मानित किये गये थे । हार्दिक हुंडिया ने कहा कि दिल्ली से मूजे चैनल वन के मलिक काशिफ़ का फ़ोन आया और कहा कि कल हम मुंबई आ रहे है, हम आप की ऑफिस आयेंगे । दूसरे दिन हीरा मानेक कार्यालय में कासिफ़ और चिराग़ पासवान पधारे । उनके साथ काफ़ी राजनीतिक मीडिया और फ़िल्म जगत की चर्चा हुई । चिराग़ उस समय बहुत धीर और गंभीर दिखें । पिताजी राम विलास पासवान की झलक बराबर चिराग़ में दिख रही थी । चिराग़ और कासिफ़ का सम्मान "हीरा मानेक"के अखबार के कार्यालय में हार्दिक हुंडिया ने किया । कार्यालय में चाय पीने के बाद फिर हम फ़िल्म निर्माता भरत शाह के वहाँ गये, वहाँ मीटिंग करके गिरगांव चौपाटी पर प्यूर शाकाहारी होटल क्रीम सेंटर में खाने गये । मैंने कहा चिराग़ आप क्या लोगे ? चिराग़ बोले हार्दिक भाई आज हम आप के मेहमान है आप को जो अच्छा लगे वो मँगवाओ । मैंने धीरे से ऑर्डर दिया,टेस्टी फ़ूड मज़े से खाया । खाने के बाद चिराग़ और काशिफ़ दोनों का पूछा फ़ूड आप को कैसा लगा ? दोनों ने एक साथ जवाब दिया कि फ़ूड बहुत ही अच्छा था, खाने में मज़ा आ गया फिर मैंने बताया कि ये पूरा खाना जैन खाना था ! दोनों जैन फ़ूड से बहुत प्रभावित हुए और जैन फ़ूड की बहुत तारीफ़ की । हार्दिक हुंडिया ने कहा कि मैंने बचपन से जैन फ़ूड के अलावा ना खाया है और ना खिलाया है । हार्दिक ने कहा कि एक बार आंतर राष्ट्रीय क्रिकेटर अतुल बेदाडे के साथ गोल्डन स्टार थाली में खाना खाने गये थे । जैन भोजन का ऑर्डर दिया था। अचानक अतुल ने आलू मँगवा दिया फिर अचानक याद आया कि हमे तो जैन फ़ूड खाना है फिर अतुल को मालूम था कि हार्दिक जैन खाना ही खाता है और ना दूसरा खाना खिलाता है । अतुल ने खाने का बिल ख़ुद भरा और बोला हार्दिक मेरी गलती हो गई,अब दुबारा ऐसी गलती नहीं होगी । हार्दिक ने एक और महत्व पूर्ण जानकारी दी कि चिराग़ ख़ुद एक हीरो है लेकिन टीवी जगत की एक बहुत ही बड़ी हीरोइन शादी करने को राज़ी है लेकिन ये नामांकित हीरोइन की एक ही शर्त है कि चिराग़ मुंबई रहे लेकिन चिराग़ के लिये ये संभव नहीं है । टीवी अभिनेत्री की माताजी की बहुत इच्छा है कि बच्ची मान जाये ? अब ये देखना है कि ये टी वी जगत की ये ख़ूबसूरत अभिनेत्री मानती है कि नहीं ? ये मानती है तो अब राजकीय जगत के खूब सूरत नेता का क्या कहना है ? यदि दोनों मान जाते है तो एक ऐसी शहनाई बजेगी जिनकी गूंज पूरे विश्व में बजेगी ! तस्वीरों में- राम विलास पासवान जी के हाथो से दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार ओम गौड़ को जीवदया सम्मान से सम्मानित करते , बाजू में हार्दिक हुंडिया और चिराग़ पासवान को बुके से सम्मानित करते हार्दिक हुंडिया ।# KKP Digital News

Comments
Post a Comment