✒️मुम्बई घाटकोपर होर्डिंग हादसा का जिम्मेदार कौन, रेलवे कमिश्नर कैसर खालिद की बेगम या भ्रष्ट - क्रप्ट बीएमसी अधिकारी, कितना सही है किरीट सोमैया का आरोप।
मुम्बई : Report by Neha
KKP Media Network👇📡
=================================
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को आरोप लगाया कि विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे ने तत्कालीन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त की पत्नी की कंपनी को 46 लाख रुपये की घूस दी थी। जिन्होंने वह होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी जो पिछले महीने यहां गिर गया था। सोमैया ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर यह भी दावा किया कि इगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जहां भिंडे निदेशक था) ने मुंबई के घाटकोपर और दादर इलाकों में दो दर्जन अवैध होर्डिंग लगाने के लिए अलग-अलग रेलवे पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों को पांच करोड़ रुपये दिए थे।
फडणवीस को लिखा लेटर
पूर्व बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखकर उनसे तत्कालीन राजकीय पुलिस आयुक्त कैसर खालिद को घाटकोपर होर्डिंग घोटाले के लिए निलंबित करने का अनुरोध किया। पुलिस के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर इलाके में आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान 13 मई को एक विशाल होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए।

Comments
Post a Comment