हाथरस में हादसे के बाद विश्व हरि भोले बाबा फरार*
*हाथरस में हादसे के बाद विश्व हरि भोले बाबा फरार*
*बाबा का बैकग्राउंड*
17 साल पहले उत्तरप्रदेश पुलिस की नौकरी छोड बना था कथावाचक बाबा भोले का असली नाम सूरज पाल है। सूरज पाल जिला कासगंज के बहादुर नगर का रहने वाला है। जो कि पहले जनपद एटा का हिस्सा हुआ करता था।बाबा भोले के पिता किसान थे। बाबा भोले अलीगढ़ के अतरौली में सिपाही पद पर तैनात था। पदोन्नत होने के बाद एसआई बना लेकिन कुछ समय बाद नौकरी छोड़ दी।
*भीड़/विशेषताएं*
1लाख 25हजार (सवा लाख + )भीड़ का अनुमान था।
5 किलो मीटर तक वाहनों का लगता है जाम
प्रत्येक महीने के पहले मंगलवार को होता है भोले बाबा का सत्संग।
आज सत्संग सिर्फ लग भग डेढ़ घंटे चला था
आचार संहिता के चलते नहीं हो पाया कई महीनो से सत्संग। इसलिए भीड़ बहुत ज्यादा थी।
करीब 3 राज्यों में फैले हैं बाबा के अनुयायी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश में काफी ज्यादा अनुयायी है। सबसे खास बात ये है कि उनके अनुयायी हमेशा मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं।
*भगदड़ की मुख्य वजह*
कुछ अनुयायीयों ने यह भी बताई
बाबा भोले के अनुयायीयों का मानना है कि उनके पैर में पदम है उनके जो भी पैर छू ले उसको मुक्ति मिल जाती है।
यही वजह रही भगदड़ की
बाबा भोले सत्संग ख़त्म करने के बाद मंच से अपने निकासी वाले द्वार से जाने लगे लोगों की भीड़ उनके पैर छूने के लिए दौड़ पड़ी
कुछ अनुयायीयों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से ये इतनी बड़ी घटना हुई है।



Comments
Post a Comment