Posts

Showing posts from September, 2024

अनिल देशमुख की मुश्किलें! महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया नया मामला*✨KKP MEDIA NETWORK✍️

Image
*अनिल देशमुख की मुश्किलें! महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया नया मामला* -------------+++++++++👇+++++++++--------- महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख को राहत मिलती नहीं दिख रही. अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई ने बुधवार (04 सितंबर) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता संग धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने कहा कि अनिल देशमुख पर बीजेपी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगा है. हालांकि, अनिल देशमुख ने इन सभी आरोपों का सिरे से खंडन किया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख ने बुधवार (04 सितंबर) को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ एक नया ‘‘निराधार’’ मामला दर्ज किया है. अहम ये है कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री देशमुख पहले से ही कथित भ्रष्टाचार के लिए सीबीआई मामले और प्रवर्तन निदेशालय के दर्ज एक अन्य मामले का सामना कर रहे हैं.

🚩राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन || सर्वश्रेष्ठ मित्र हैं श्रीकृष्ण || 04 - 09 - 2024|| ✒️KKP MEDIA NETWORK ✨👇✨

Image
           राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन                    04 - 09 - 2024                 || सर्वश्रेष्ठ मित्र हैं श्रीकृष्ण || ------+++++++++++👇++++++++----------- 🌞 एक कुशल मार्गदर्शक और नीति निपुण मित्र की जीवन में भूमिका भगवान श्रीकृष्ण से सीखनी चाहिए। जब आपका मित्र किसी घोर विषाद में, घोर निराशा में घिरकर किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाए तो उस समय उस मित्र के प्रति हमारा क्या कर्तव्य होना चाहिए, जिससे वह अपने कर्तव्य पथ से विमुख होकर हँसी का पात्र न बने ये उन श्रीकृष्ण के जीवन का एक अहम पहलू है। 🌞 पवित्र उद्देश्यों में पवित्र भावना रखकर बिना किसी सम्मान की अपेक्षा के सदैव प्रसन्नता पूर्वक कर्म करते रहना श्रीकृष्ण के जीवन की प्रमुख सीख है। श्रीकृष्ण केवल मित्रता करना ही नहीं जानते अपितु हर हाल में मित्रता निभाना भी जानते हैं, अब वो चाहे अर्जुन जी से हो, उद्धव जी से हो या विप्र सुदामा जी से हो। अपने शरणागतों को विषाद से उबारकर प्रसाद तक पहुँचाना उन शरणागत वत्सल श्रीकृष्ण से सीखना चाहिए।

🚩राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन || 03 - 09 - 2024 || शंख धारी श्रीकृष्ण ✒️KKP MEDIA NETWORK✨👇✨

Image
          राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन                       03 - 09 - 2024                    || शंख धारी श्रीकृष्ण || ----------+++++++++++👇+++++++++---------- 🌞 भगवान श्रीकृष्ण केवल वंशी बजाना ही नहीं जानते अपितु शंख बजाना भी जानते हैं। वंशी अंतः आनंद की प्रतीक है, स्थिर जीवन की प्रतीक है, शांत और सुखी जीवन की प्रतीक है तो शंख एक ललकार, एक उद्घोष और अन्याय, अत्याचार, अधर्म के विरूद्ध एक विद्रोह का प्रतीक है। हमारी सहनशीलता यदि अधर्म को प्रश्रय दे रही हो तो वो स्वयं के साथ साथ सम्पूर्ण मानव जाति के लिए भी अति अनिष्टकारी और कष्टकारी बन जाती है। 🌞 भगवान श्रीकृष्ण का वंशीनाद मौन की ओर संकेत करता है और शंखनाद विद्रोह की ओर। विद्रोह अंधविश्वास के साथ, विद्रोह कुंठित परंपराओं के साथ, विद्रोह अत्याचारियों के खिलाफ, विद्रोह अन्यायियों और स्वार्थ में जकड़ी राजसत्ता के खिलाफ। स्वयं के सुख की वंशी अवश्य बजाओ लेकिन जरूरत पड़े तो धर्म रक्षा के लिए शंखनाद करने का साहस भी अपने भीतर उत्पन्न करो।

🚩- राधे + आज का भगवद् चिन्तन || श्रीकृष्ण की नाग नाथन लीला || 02 - 09 - 2024 || ✨👇✨✒️KKP MEDIA NETWORK💫✌

Image
        राधे - राधे + आज का भगवद् चिन्तन                   02 - 09 - 2024         || श्रीकृष्ण की नाग नाथन लीला || ---------+++++++++++👇+++++++++++------- 🌞 भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं में एक प्रमुख लीला है कालिया नाग नाथन लीला।कालिया नाग जीव की कामना और वासना का प्रतीक है। भक्ति स्वरूपा माँ यमुना जी तो विवेक की प्रतीक हैं। कालिया नाग ने पूरे यमुना जल को अपने जहर से दूषित कर दिया। अपनी तृष्णाओं एवं वासनाओं के विष से किसी मनुष्य का पूरा जीवन दूषित हो जाता है। 🌞 भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि कामना का भी जीवन में अपना महत्व होता है इसलिए मारना कोई उपाय नहीं , मोड़ना कामना से रक्षा का एक मात्र उपाय है। भगवान श्रीकृष्ण मानव समाज के प्रतिनिधि बनकर हम सभी को अपनी कालिया नाग नाथन लीला से संदेश देते हैं कि अपने विवेक का प्रयोग करके विवेकपूर्ण युक्ति से कामना से युद्ध अवश्य करते रहो लेकिन उसे मारो नहीं अपितु मोड़ो। जीवन के परम मंगल के लिए कामना को राममय बनाओ काममय नहीं।

👇✨✒️अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, छापेमारी के बाद ED ने AAP विधायक को उठाया; वक्फ बोर्ड घोटाले में ऐक्शन*✒️KKP MEDIA NETWORK✨👇💫

Image
*अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, छापेमारी के बाद ED ने AAP विधायक को उठाया; वक्फ बोर्ड घोटाले में ऐक्शन•√👇 ------------+++++++++👇++++++++---------- आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। सुबह उनके आवास पर करीब 6 घंटे तक छापेमारी के बाद विधायक को ईडी की टीम अपने साथ ले गई। कथित वक्फ बोर्ड घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने यह ऐक्शन लिया है। सुबह छापेमारी के बाद अमानतुल्लाह खान के घर पर काफी हंगामा हुआ। विधायक ईडी की टीम को अपने घर में घुसने से रोकने की कोशिश करते रहे। उन्होंने अपनी सास के बीमार होने का हवाला भी दिया था।

✨*महाराष्ट्र IPS संतोष रस्तोगी की बेटी की लखनऊ में मौत*✒️ KKP MEDIA NETWORK👇

Image
*महाराष्ट्र IPS संतोष रस्तोगी की बेटी की लखनऊ में मौत*!.. ---------+++++++++++👇++++++++---------+ लखनऊ की राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा अनिका रस्तोगी की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. छात्रा शनिवार रात हॉस्टल रूम में बेहोश मिली थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. बता दें कि छात्रा के पिता का नाम संतोष रस्तोगी है और वह एनआईए (National Investigation Agency) के दिल्ली आईजी पद पर तैनात हैं. वे महाराष्ट्र कैडर के IPS अधिकारी हैं. वे मुंबई में भी तैनात थे. बता दें कि अनिका तीसरे वर्ष की एलएलबी छात्रा थी. ✒️KKP MEDIA NETWORK👇

✨💫✨👇आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। ✒️KKP MEDIA NETWORK✨💫✨

Image
आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। --------++++++++++👇+++++++++------------ आज दोपहर 13.50 बजे के आसपास गव्हाणपाडा से शंकरदेव रोड पर गव्हाणपाडा से वाशीनाका की ओर जाते समय क्वालिस कार क्र. एमएच 04 एवाई 8116 के चालक का नियंत्रण सूट गया और वह सड़क पर पलट गई और वहां खड़े टैंकर से टकरा गई। कार में छह लोग थे, जो सभी एक दूसरे के दोस्त थे और एक ही इलाके में रहते थे। 1. चालक जावेद सैफुला खान, 30 वर्ष, राठी लक्ष्मी नगर 2. मनोज मनी करंटम, 30 वर्ष, राठी लक्ष्मी नगर 3. हरिचंदन दिलीप दास, 23 वर्ष, राठी शंकर देऊळ (मृत) 4. संजय सुखर सिंग, 39 वर्ष, राठी शंकर देऊळ 5. प्रमोद शंकर प्रसाद, 35 वर्ष, राठी शंकरदेवूळ मुळगाव बिहार (मृत) 6. हुसेन शेख, 40 वर्ष, राठी शंकर देऊळ (मृत राजावाडी) घायलों का इलाज जारी है। ✨💫👇✒️ KKP MEDIA NETWORK ✨💫

🚩💫✨ राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन || 01 - 09 - 2024 || कृष्णं वन्दे जगद्गुर || ✒️KKP MEDIA NETWORK✨👇✨

Image
              राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन                        01 - 09 - 2024                    || कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् || -----------+++++++++👇+++++++++--------- 🌞 श्रीकृष्ण जगद्गुरू हैं क्योंकि उनकी प्रत्येक लीला,प्रत्येक कर्म कुछ न कुछ प्रेरणा प्रदान करता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मनुष्य को कुछ सिखाता है तो उनका परम धाम गमन भी मनुष्य को कुछ सीख देता है। उनका बचपन एक सीख से भरा है तो उनका यौवन भी अनेक सीखों से भरा है। 🌞    श्रीकृष्ण के सत्य में ही सीख नहीं होती है अपितु जब वो असत्य का आश्रय लेते हैं तो उसमें भी किसी का हित और कोई सार छुपा होता है। श्रीकृष्ण अपने शांत स्वभाव से कुछ सिखाते हैं तो रौद्र स्वभाव से भी बहुत कुछ सिखा जाते हैं। श्रीकृष्ण युद्ध लड़ कर कुछ सिखाते हैं तो युद्ध में पीठ दिखाकर भागने में भी बहुत बड़ी सीख प्रदान कर जाते हैं।   🌞     भगवान श्रीकृष्ण की ...

🚩💫✨ राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन || 01 - 09 - 2024 || || कृष्णं वन्दे जगद्गुर || ✒️KKP MEDIA NETWORK✨👇✨

Image
   राधे - राधे - आज का भगवद् चिन्तन                        01 - 09 - 2024                    || कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् || 🌞 श्रीकृष्ण जगद्गुरू हैं क्योंकि उनकी प्रत्येक लीला,प्रत्येक कर्म कुछ न कुछ प्रेरणा प्रदान करता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मनुष्य को कुछ सिखाता है तो उनका परम धाम गमन भी मनुष्य को कुछ सीख देता है। उनका बचपन एक सीख से भरा है तो उनका यौवन भी अनेक सीखों से भरा है। 🌞    श्रीकृष्ण के सत्य में ही सीख नहीं होती है अपितु जब वो असत्य का आश्रय लेते हैं तो उसमें भी किसी का हित और कोई सार छुपा होता है। श्रीकृष्ण अपने शांत स्वभाव से कुछ सिखाते हैं तो रौद्र स्वभाव से भी बहुत कुछ सिखा जाते हैं। श्रीकृष्ण युद्ध लड़ कर कुछ सिखाते हैं तो युद्ध में पीठ दिखाकर भागने में भी बहुत बड़ी सीख प्रदान कर जाते हैं।   🌞     भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक क्रिया, प्रत्येक कर्म और जीवन की प्रत्येक अवस्था मानव जीवन के लिए एक सीख और सिखावन से भरी है। श्रीकृष्ण जो भी करते हैं उनका वह कर्म समाज के लिए एक प्रेरणा बन जाता है। इन अर्थों में भी श्रीकृष्ण जगद्गुरू के रुप...