अनिल देशमुख की मुश्किलें! महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया नया मामला*✨KKP MEDIA NETWORK✍️
*अनिल देशमुख की मुश्किलें! महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया नया मामला*
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख को राहत मिलती नहीं दिख रही. अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई ने बुधवार (04 सितंबर) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता संग धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है.
अधिकारियों ने कहा कि अनिल देशमुख पर बीजेपी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगा है. हालांकि, अनिल देशमुख ने इन सभी आरोपों का सिरे से खंडन किया है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख ने बुधवार (04 सितंबर) को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ एक नया ‘‘निराधार’’ मामला दर्ज किया है. अहम ये है कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री देशमुख पहले से ही कथित भ्रष्टाचार के लिए सीबीआई मामले और प्रवर्तन निदेशालय के दर्ज एक अन्य मामले का सामना कर रहे हैं.

Comments
Post a Comment